उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बजट में पूर्वांचल
एक्सप्रेसवे के साथ बलिया में विश्वविद्यालय और स्पोर्ट्स कालेज बनाने की
घोषणा की है। उनके इस कदम का लोगों ने स्वागत किया है। यूनिवर्सिटी का ऐलान
होते ही डिग्री कालेज के शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई और छात्रों ने
मिठाइयां बांटीं।
राज्यसभा सांसद नीरज शेखर तथा पूर्व काबीना मंत्री नारद
राय को इसके लिए बधाई दी। अखिल पूर्वांचल अधिकार मंच ने विश्वविद्यालय
के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया था। शुक्रवार को बलिया में
विश्वविद्यालय एवं स्पोर्ट्स कालेज खोलने की घोषमाक बाद मंच के नेताओं ने
टीडी कालेज के मुख्य गेट के सामने होली खेली।
खूब अबीर-गुलाल उड़ाए।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी। इस दौरान डा. अखिलेश राय, डा. अनुराग
भटनागर, डा. जैनेंद्र पांडेय, डा. अशोक सिंह, आलोक कुंवर, विकास पांडेय
लाला, शिप्रांत सिंह, अजय यादव, दीपक यादव, विकास कुमार, रोहित चौबे, संतोष
राव, बसंत सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर टीडी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश
सिंह प्रिंस एवें पूर्व अध्यक्ष किशन प्रताप सिंह के नेतृत्व में छात्रों
ने मिठाइयां वितरित कीं और सांसद नीरज शेखर को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सुफियान अहमद, जावेद, इंतियाज, मनन, नीरज, संजीत, राकेश आदि रहे।