फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात भूमि घोटाले की जांच की मांग

Sat, 13 Feb 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गुजरात सरकार द्वारा वर्ष 2010-11 में वर्तमान मुख्यमंत्री की बेटी को दी गई 250 एकड़ वन भूमि के आवंटन में हुए घोटाले की जांच के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन



उन्होंने मांग की कि गुजरात में हुए घोटाले पर उचित कार्यवाही हो। वर्ष 2010-11 में गुजरात की 250 एकड़ सरकारी भूमि  मुख्यमंत्री आनंदी बेन की बेटी अनार पटेल और उनके सहयोगियों  को मात्र 15 रुपये मीटर की दर से दे दी गई। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और आनंदी बेन वहां की राजस्व मंत्री थी।

एक करोड़ 49 लाख रुपये का लैंड यूज बदलकर उसकी कीमत लगभग 700 करोड़ रुपये कर दी गई। ज्ञापन देने वालों में संयोजक अमरेंद्र सिंह, अजीत स्वराज, विवेक सिंह, तेज नारायण, डा. प्रदीप, राजकुमार मौर्य, संजय बाब, अरविंद सिंह सोहन, रणविजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें