फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 करोड़ से 385 सड़कें बनाएगा जिला पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले की सड़कों की सूरत संवारने के लिए जिला पंचायत ने खजाने का मुंह खोल दिया है। करीब 70 करोड़ की लागत से जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 385 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ रुपये से सड़कों का टेंडर प्रशासक के कार्यकाल में किया जा चुका है। वहीं, जिला पंचायत का चुनाव संपन्न होने के बाद करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 14 सड़कों का टेंडर किया गया हैं। ये 14 सड़कें नई हैं। इनका निर्माण हॉटमिक्स प्लॉट से किया जाएगा। इन सड़कों की चौड़ाई पूर्व की सड़कों से अधिक 3.75 मीटर होगी।
विज्ञापन

करीब छह माह बाद अस्तित्व में आए जिला पंचायत बोर्ड ने विकास कार्यों को गति देते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 14 सड़कों के निर्माण की मंजूरी शासन की मंशा के अनुरूप दे दी है। इसके पूर्व प्रशासक के कार्यकाल के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 300 सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिलीं है। इनमें से सबसे अधिक करीब 30 सड़कों का निर्माण फेफना विधानसभा क्षेत्र में होना है। सबसे कम छह सड़कों का निर्माण रसड़ा विधानसभा में होना है।
-------
विधान सभावार बनेने वाली सड़कें का विवरण:
फेफना विधान सभा-30
बलिया विधान सभा-16
बैरिया विधान सभा- 12
सिकंदरपुर विधान सभा- 10
बासंडीह विधानसभा-05
बेल्थरा विधान सभा- 12
रसड़ा विधान सभा- 06
----------
बढ़ेगी चौड़ाई तो आवागमन में होगी सहूलियत
जिला पंचायत द्वारा बनने वाली नई सड़कें जहां हाट मिक्स से निर्मित की जाएंगी, वहीं उनकी चौड़ाई भी 3.75 मीटर होगी, जिससे आवागमन में काफी सहूलियत होगी। पूर्व में सड़कों की चौड़ाई तीन मीटर के करीब होती थी, जिससे दो वाहनों को आमने सामने क्रासिंग लेने दिक्कत होती थी, लेकिन अब चौड़ाई बढ़ जाने से इस समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

----------
जनपद के विकास के लिए सतत प्रयासरत जिला पंचायत की ओर से जिले में सड़क का जाल बिछाने के लिए हाल ही में 14 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इन्हें नए शासनादेश के मुताबिक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

रमेश कुमार सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत बलिया।
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें