जिला पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों निर्देश देते सीडीओ विपिन जैन ।
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी विपिन जैन ने जिला परिषद कार्यालय का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई जरूरी निर्देश दिए। आवश्यकतानुसार भवन मरम्मत और फाइलों के रखरखाव का समुचित प्रबंधन करने के साथ ही बाउंड्री वॉल को भी दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर कक्ष, लेखा अनुभाग के अलावा अन्य दफ्तरों का भी निरीक्षण किया और मरम्मत के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके उपरांत, उन्होंने जिला पंचायत के आचार्य नरेंद्र देव सभागार एवं जिला पंचायत के हाल का निरीक्षण किया। इसके बाद, सीडीओ ने नगर पालिका के बाहर मुख्य द्वार के दूसरी तरफ कूड़े के अंबार को देख नगरपालिका कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह, राजीव सिंह सहित नपा के कार्यालय अधीक्षक रविंद्र सिंह, राजाराम, गोपाल आदि रहे। बता दें कि बीते 14 जनवरी को जिला पंचायत के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण करते ही जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने भी सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया था।