फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छह दिनों से जिला अस्पताल का डिजिटल एक्सरे खराब, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन विगत छह दिनों से खराब है। इसके चलते ठंड में दूरदराज से आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि सुबह आठ बजे तक जिला अस्पताल में मरीजों के पहुंचने के बाद भी दोपहर दो बजे तक एक्सरे न होने के चलते उनको मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे से प्रतिदिन 120 से 145 मरीजों का प्रतिदिन होता था, लेकिन मशीन साफ्टवेयर में खराबी आ जाने के कारण अब मैनुआल एक्सरे मात्र 65 से 70 ही हो पा रहा है। इससे के चलते मरीजों और तीमारदारों को समय, श्रम के साथ ही आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल बलिया केे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे के सॉफ्टवेयर में कुछ तकनीकी समस्या आ गई है। इसके लिए बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इंजीनियरों की टीम आई थी। टीम ने मशीन को बनाने का बहुत प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। एक दो दिन में डिजिटल एक्सरे बन जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें