फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महाकुंभ में ड्यूटी के लिए आज रवाना होंगे 250 होमगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बलिया। प्रयागराज में महाकुंभ मेले की ड्यूटी के लिए जिले से 250 होमगार्ड्स जाएंगे। पहली बार इतनी संख्या में जवानों का चयन महाकुंभ मेला में सेवा देने के लिए हुआ है। सभी थाना प्रभारियों व बीईओ द्वारा इसकी सूचना होमगार्ड जवानों को भेजी गई है। उन्हें 30 दिसबंर को पुलिस लाइन मैदान में उपस्थित होना है। जहां अधिकारी सभी को ब्रीफ करने के बाद रोडवेज बसों से रवाना करेंगे।
विज्ञापन

महाकुंभ में होमगार्ड विभाग ने 14,100 जवान से अधिक सुरक्षा में लगाए हैं। टीम के प्रभारी बीओ राकेश सिंह व विनय कुमार के साथ पूरी टीम छह रोडवेज बसों को साथ प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगी। जिला कमांडेंट मनोज सिंह बघेल ने बताया की जिले के लिए गर्व और सौभाग्य का क्षण बताया। क्योंकि जिला के जवान पहली बार महाकुंभ मेले में सेवा के लिए चुने गए हैं। वह सोमवार को पुलिस लाइन के मैदान में जवानों को अनुशासन बनाए रखने, कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा के साथ करने और महाकुंभ में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के साथ विनम्रता से पेश आने की सीख देगें। वहीं, डीएम कार्यालय पर ड्यूटी में लापरवाही में सस्पेंड हुए सातों जवान बहाल हो गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें