फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता ने अधिकारियों, कर्मचारियों संग बांटा मॉस्क व सैनिटाइजर

विज्ञापन
बैरिया एसडीएम सुरेश कुमार को मास्क व हैण्ड सेनेटाइजर सौंपते हुए अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह । - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। वरिष्ठ अधिवक्ता अजित कुमार सिंह ने गुरुवार को बैरिया तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही समस्त अधिवक्ताओं व वादकारियों में 500 मॉस्क व 250 हैंड सैनिटाइज का वितरण किया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार ने तहसील आए वादकारियों को जागरूक करते हुए कहा बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि आज तक आप लोग कोरोना बीमारी को हल्के में ले रहे हैं। बिना मॉस्क या गमछा से मुंह ढके बाजार, तहसील आदि स्थानों पर घूम रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आगाह किया है कि जुलाई माह में कोरोना भयावह स्थिति में होगा इसलिए अब से भी सावधान हो जाएं। अधिवक्ता ने मॉस्क व सैनिटाइजर देकर एक तरह से सभी को आगाह किया है कि कोरोना से बचाव करने की जरूरत है।
तहसीलदार श्रवण कुमार राठौर ने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा आप वादकारियों को जागरुक करें कि उन्हें मॉस्क अथवा गमछे से मुंह-नाक ढंके बिना किसी भी सार्वजनिक स्थान पर न जाएं। नायब तहसीलदार रजत सिंह ने वरिष्ठ अधिवक्ता अजित कुमार सिंह व अधिवक्ता पीयूष सिंह के साथ तहसील परिसर में घूम-घूम कर मॉस्क व हैंड सैनिटाइजर वितरित किया और लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, अभय भारती, मिथिलेश पांडेय, रामलाल सिंह, बसंत कुमार पांडेय, अशोक वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, हरे राम पांडेय, राजू सिंह, शिवजी सिंह, संजय सिंह, रामनिवास सिंह, देवेन्द्र मिश्रा, वीरबहादुर पांडेय, श्याम बिहारी उपाध्याय, रमेश सिंह, गौरी शंकर पांडेय, अजय सिंह, लालबाबू प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें