सिकंदरपुर। स्थानीय कस्बा से बुधवार को आठ जायरीन हज के लिए रवाना हुए। जलपा चौक चौराहा से रिश्तेदारों और मित्रों ने उन्हें माला पहनाकर रवाना किया। हज के लिए प्रस्थान करने वालों में नगर पंचायत सिकंदरपुर के बड्डा निवासी ख़ालिफ, आसमा खातून, कस्फ, माहिरा, अमजद व बसारिखपुर निवासी शलिम खान,अफरोज वेगम शामिल रहीं। स्थानीय लोगों ने जुलूस के साथ बस स्टेशन चौराहे पर एक दूसरे को गले लगा कर विदा किया। सलामती के साथ वापसी की दुआ मांगी।