फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों में हुआ विवाद, हाथापाई के बाद एक निकाली लाइसेंसी रिवाल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना अंतर्गत सागरपाली चट्टी पर बृहस्पतिवार की शाम एक दुकान पर बैठे दो व्यक्तियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों में हाथापाई होने लगी। इसी बीच एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया। जिससे वहां दहशत का माहौल हो गया। इस दौरान छीनाझपटी में रिवाल्वर की मुठिया से किए गए प्रहार से दूसरे व्यक्ति को सिर में गंभीर चोटें आ गईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सागरपाली चट्टी स्थित एक दुकान पर अराजीमाफी सागरपाली निवासी संतोष कुमार सिंह उर्फ बब्बू सिंह तथा संग्राम सिंह उर्फ कुन्नू सिंह में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि कुन्नू सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया और उसकी मुठिया से संतोष सिंह पर प्रहार कर चुटहिल कर दिया। सूचना मिलते ही फेफना एसएचओ संजय त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। उधर, सागरपाली के सैकड़ों ग्रामीण रात में ही पीड़ित संतोष सिंह के साथ थाने पहुंच गए। इसके बाद संतोष ने कुन्नू के विरुद्ध तहरीर भी दिया। ग्रामीणों ने झगड़ा करने वाले व्यक्ति के रिवाल्वर का लाइसेंस रद्द करने की मांग की। इस बाबत फेफना थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें