फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर निदेशक ने निर्माणाधीन गौशाला का किया निरीक्षण

विज्ञापन
नगर पंचायत मनियर के गौरा बगही स्थित मठिया में निर्माणाधीन गौशाला में अनियमितता का निरीक्षण करत? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
मनियर। गौरा बगही स्थित मठिया में निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण शुक्रवार को अपर निदेशक लखनऊ डॉ. असलम अंसारी ने किया। इस दौरान विभागीय जेई व नगर पंचायत के संबंधित कर्मचारी से पूछताछ की व एक-एक बिंदुओं की जानकारी ली। गोशाला निर्माण में मिली अनियमितता की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही।
विज्ञापन

करीब ढाई करोड़ की लागत से 2016 से चल रहे गोशाला निर्माण कार्य में अनिमियता की शिकायत की जांच करने पहुंचे अपर निदेशक ने निर्माण कार्य को गहनता पूर्वक देखा। निर्माण की देखरेख कर रहे जेई आलोक कुमार से एक-एक बिंदुओं पर गहनता से जानकारी ली। कार्य में अनिमियता व धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। वहीं नगर पंचायत के कर्मचारियों से मूल डीपीआर की मांग करने पर पुराने फाइल प्रस्तुत करने पर नगर पंचायतकर्मियों से असंतुष्ट रहे। कहा कि 2016-17 की योजना का अभी तक जिम्मेदारी निभाई होती तो यह कार्य पूरा हो गया होता। वह निर्माण कार्य का विडियो भी बनवा कर साथ ले गए व संबंधित एक्सईएन व जिलाधिकारी से मिलकर मामले से अवगत कराने की बात कही। इस बाबत अपर निदेशक लखनऊ डाक्टर असलम अंसारी ने बताया कि इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी व शासन में भेजी जाएगी। इस मौके पर डॉ. जीवन लाल, डॉ. लाल बहादुर, ईओ सिकंदरपुर संजय राव, ईओ मनियर मणि मंजरी राय, नपाकर्मी विनोद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें