बेल्थरारोड। भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनोज गुप्त प्यारे ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजा। पत्र में बलिया और गोरखपुर के बीच नियमित सवारी ट्रेन चलाने की मांग की है।
पत्र में उल्लेख है कि नई ट्रेन सेवा परिचालन से यात्रियों को काफी सुविधा होगी, वहीं रेल राजस्व में वृद्धि होगी। पत्र में कहा गया है कि बलिया, मऊ, देवरिया आदि जनपदों से रोजाना भारी संख्या में यात्री बलिया और गोरखपुर के बीच यात्रा करते हैं। इनमें छात्र, शिक्षक, व्यापारी और नौकरी पेशे से लोगों की संख्या अधिक होती है सीधी ट्रेन सेवा नहीं होने के चलते यात्रियों को कई स्थानों पर साधन बदलना पड़ता है। जिससे समय, श्रम और अर्थ की चपत लगती है। उन्होंने कहा की प्रस्तावित ट्रेन गोरखपुर और बलिया से सुबह-शाम ऐसे समय पर प्रस्थान करें, जो देर शाम तक गंतव्य पर पहुंच जाए। इससे दिन में काम निपटाने के बाद यात्री आराम से अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।