फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 13 संस्कृत विद्यालयों को डीआईओएस की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। जिले के संस्कृत विद्यालयों को लापरवाही भारी पड़ सकती है। लगातार निर्देशों के बावजूद अब तक 13 संस्कृत विद्यालयों ने ट्रैकशिक्षा पोर्टल पर पंजीकरण पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन

इसमें मनियर ब्लॉक के 4, पंदह के 3, जबकि बेलहरी, गड़वार, नगरा, नवानगर, रेवती और सोहांव के एक-एक विद्यालय शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधन की उदासीनता से नाराज जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) देवेंद्र कुमार गुप्ता ने सोमवार को आदेश जारी कर सभी को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि आज ही हर हाल में लंबित पंजीकरण पूरा किया जाए। अन्यथा विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई होगी।
अधूरे पंजीकरण वाले विद्यालयों में बेलहरी का श्रीपराशर ब्रह्मचर्य संस्कृत विद्यालय सीताकुंड, गड़वार ब्लॉक का कालचुरी संस्कृत उमावि मनियर के श्री दयानंद संस्कृत उमावि, श्री सत्यनारायण संस्कृत उमावि, स्वामी विवेकानंद संस्कृत उमावि पुरुषोत्तमपट्टी ,संस्कृत उमावि हथौज शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी तरह नगरा का हिन्दू संस्कृत पाठशाला भीमपुरा, नवानगर का आदर्श संस्कृत उमावि किशोर चेतन के साथ पंदह के श्री दुर्गाजी संस्कृत उमावि, महर्षि दयानंद सरस्वती संस्कृत यूएमएसएस और रामगोविंद साहू संस्कृत विद्यालय भी सूची में हैं। इसके अलावा रेवती का श्री महत्पलेश्वर एचपीआरएएस उमावि सहतवार और सोहांव का श्री चितेश्वर नाथ एसउमवि ने भी पंजीकरण पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें