फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महंगी और अनधिकृत किताबों पर डीआईओएस सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) बलिया मनोज कुमार मिश्र ने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों और मान्यता प्राप्त हाईस्कूलों को अधिकृत पाठ्यपुस्तकों के प्रयोग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कक्षा नौ से 12 तक विद्यार्थियों को परिषद द्वारा अधिकृत प्रकाशकों की किताबें ही निर्धारित मूल्य पर पढ़ाई जाएं।
किसी भी विद्यार्थी पर अतिरिक्त या महंगी पुस्तक खरीदने का दबाव न बनाया जाए। डीआईओएस ने बताया कि कुछ विद्यालयों में अनधिकृत और महंगी किताबें चलाए जाने की शिकायतें मिली हैं।
इससे विद्यार्थियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कक्षा नौ और 10 की पाठ्यपुस्तकों के सेट ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुपालन के लिए 15 सितंबर तक विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया जाएगा। जांच में पुस्तकों की उपलब्धता और निर्धारित पुस्तकों के प्रयोग की स्थिति देखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें