फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी अनुभव राजनीति के रियल लाइफ में आ रहा काम: निरहुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। फिल्मी दुनिया में हिट डायलॉग, सामाजिक समस्याओं और कुरीतियों के खिलाफ लड़ने का अनुभव जीवन में काम आ रहा है। ये अनुभव राजनेता की भूमिका निभाने में भी मददगार साबित हो रहा है। ये बातें भोजपुरी फिल्म अभिनेता व भाजपा नेता दिनेश लाल निरहुआ ने भोजपुरी फिल्म निर्माता और सीयर ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष आलोक सिंह के आवास पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फिल्मों में जिस दिलेरी से वे संघर्ष करते हैं। उसी तर्ज पर आजमगढ़ के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने सपा- बसपा गठबंधन पर निशाना साधा। कहा, गठबंधन पहले ही टूट गया होता तो आजमगढ़ से मेरी जीत पक्की हो जाती। भोजपुरी फिल्म जगत के अपने गुरु प्रोड्यूसर आलोक सिंह से अपने गहरे रिश्ते की चर्चा करते हुए बलिया के लोगों की प्रशंसा की। कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान बलिया वासियों ने फेसबुक, सोशल साइट्स और अन्य माध्यमों से भरपूर समर्थन किया है।
एक सवाल के जवाब में कहा कि नेता और राजनेता दोनों जनता बनाती है और जनता का मुझे हर मोर्चे पर निरंतर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने जातीय समीकरण की राजनीति का चक्रव्यूह तोड़ सर्वांगीण विकास होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें