फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मौसी के घर से लौटते समय हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के मझौली गांव के पास सोमवार की देर शाम किसी वाहन की चपेट में आने से हरिन्द्र राम (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन

परसिया खुर्द गांव निवासी हरिन्द्र राम बांसडीह रोड थाना स्थित डुमरी गांव में बाइक से मौसी के यहां मौसेरे भाई के जन्मदिन में शामिल होने गया था। देर शाम लौटते समय शंकरपुर मझौली के पास किसी वाहन की चपेट में आने से सड़क के किनारे अचेत होकर गिर पड़ा। राहगीरों ने पुलिस को घटना की खबर की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हरिन्द्र को जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। हरिन्द्र दो भाइयों में छोटा था और वह सूरत में रहकर काम करता था। एक सप्ताह पूर्व वह अपने घर आया था। थाना प्रभारी अजय पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मई में हुई थी शादी
हरिन्द्र राम की शादी 16 मई को फेफना थाना क्षेत्र के आमडारी गांव निवासी महेश राम की पुत्री रेनू के साथ हुई थी। इस घटना ने रेनू का सब कुछ छीन लिया। हरिन्द्र एक सप्ताह पूर्व घर आया था, सुबह डुमरी मौसी के यहां गया था। घटना से पूर्व फोन पर पत्नी से एक घंटे बाद आने के लिए कहा। काफी देर होने के बाद हरिन्द्र घर नहीं पहुंचा तो पत्नी रेनू चिंतित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पति को चार बार फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद पुलिस ने घायल होने की सूचना परिजनों को दी। खबर लगते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। मौत की खबर लगते ही रेनू बेहोश हो गई। होश आने पर एक ही बात कह रही थी कि फोन पर एक घंटे में आने को बोल कर कहां चले गए। बहनें कह रही थीं कि अब राखी किसे बांधेंगी।यह सब देख सुनकर सांत्वना देने वाली महिलाओं की आंखें आंसू से भर जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें