फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आरोग्य मेले में डायरिया, वायरल फीवर के मरीजों की रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। तापमान में इजाफा होने से बच्चों से लेकर बुजुर्गों की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। रविवार को जिले के 79 स्वास्थ्य केंद्रों व शहर के दो अर्बन पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पेट दर्द, उल्टी दस्त, डायरिया, वायरल फीवर के मरीज ज्यादा रहे।
विज्ञापन

इंदरपुर: न्यू पीएचसी किशोरगंज पर फार्मासिस्ट अजय नारायण सिंह, न्यू पीएचसी इंद्रौली मलकौली पर फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह, न्यू पीएचसी कसौंडर पर फार्मासिस्ट मुहम्मद इमरान, न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी आशीष चौहान, न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर 30 मरीजों का इलाज हुआ। न्यू पीएचसी मालीपुर पर आयुष चिकित्सक डाॅ. खालिद ने मरीजों का उपचार किया।
भीमपुरा: न्यू पीएचसी किरिहरापुर पर 12:57 बजे केंद्र अधीक्षक की कुर्सी खाली रही। फार्मासिस्ट नंदलाल यादव ने मरीजों को दवा दी।
दुबहर: शिवपुर दियर नई बस्ती आखार स्थित न्यू पीएचसी पर 35 मरीजों का इलाज डॉ. गजेंद्र सिंह ने किया। नगरा: पीएचसी पर 48 मरीजों का उपचार डॉ. रामध्यान ने किया। गर्मी व धूप के कारण उल्टी दस्त, बुखार, पेट से संबंधित मरीजों की संख्या ज्यादा रही। न्यू पीएचसी भीमपुरा नं. 2 पर 30 मरीजों का इलाज किया गया। चिलकहर: पीएचसी कुरेजी पर फार्मासिस्ट राकेश राय की देखरेख में 15 मरीज का इलाज हुआ। पीएचसी चिलकहर पर संविदा चिकित्सक सीताराम ने 20 मरीजों का इलाज किया। जयप्रकाश नगर: जेपी नगर अस्पताल पर डॉ. पीपी सिंह ने मरीजों का इलाज किया। वहीं, पीएचसी मुरली छपरा पर आयुष चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें