फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 15 के भीतर तैयार हो जाएगा कटहलनाल पुल, एप्रोच मार्ग का कार्य हुआ तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। माल्देपुर से कदम चौराहे तक बनने वाले फोरलेन का काम अब अंतिम चरण में चल रहा है। फोरलेन में बाधक कटहलनाला पर बन रहे नए पुल को 15 दिन में तैयार कर लिया जाएगा। इसका काम अंतिम चरण में है। इसके बाद से शहर क्षेत्र में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। पुल के तैयार हाेते ही जल्द ही फोरलेन चालू हो जाएगा। पुल की रेलिंग व एप्रोच मार्ग को तैयार करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

एप्रोच मार्ग पर मिट्टी के बाद गिट्टी डालने का काम पुरा हो गया है। दूसरे लेन की तरफ से डिवाइडर बनाने का कार्य जारी है। इधर, माल्देपुर से कदम चौराहा तक डिवाइडर का काम भी लगभग पूरा हो गया है। कटहलनाल पर के पिलर पर पांच गटर रखा गया है। इसमें एक गटर का वजन करीब 80 टन केे आसपास है। गटर पिलर पर रखने के बाद बीच के गैंप की सेटरिंग कर ढलाई का कार्य पूरा हो गया है। पुल व एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए शासन की तरफ से 4.72 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग का कार्य एनएचआई के जिम्मे है। जबकि फोरलेन का कार्य लोकनिर्माण विभाग निर्माण खंड द्वारा कराया जा रहा है। उम्मीद है कि पुल ओवरहैंड होते ही मार्ग पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे शहर के क्षेत्र में लगने वाले जाम से काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एसडी पाठक ने बताया कि पुल की रेलिंग व एप्रोच मार्ग का कार्य तेजी से चल रहा है। माह के अंत तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। कार्यदायी संस्था को मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें