फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान ईमानदार हैं, बिना जांच किसी पर आरोप ठीक नहीं : हंसराज

विज्ञापन
बेल्थरारोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता करते राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा।जागर
विज्ञापन
बलिया। धर्मेंद्र प्रधान अच्छे और ईमानदार मंत्री हैं। किसी भी मामले में बिना जांच-पड़ताल के किसी पर दोषारोपण करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

ये बातें राज्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कार्यालय प्रतिनिधि हंसराज विश्वकर्मा ने बुधवार को बेल्थरारोड में कहीं। उन्होंने कहा कि लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के चर्चित आंदोलन केंद्र सरकार से जुड़ा विषय है और इस पर निर्णय लेने का अधिकार भी केंद्र सरकार का है।
उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन आयोजित होगा। भाजपा के पास सबसे बड़ा संगठन और सबसे मजबूत कार्यकर्ता तंत्र है, जो लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या में चंदा चोरी मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान से यही प्रार्थना है कि दर्शन-पूजन के लिए आने वाले लोग आस्था का सम्मान करें और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का सनातन के प्रति रवैया देश देख चुका है। सपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो आज सनातन की बात करते हैं, उनका इतिहास रामभक्तों पर गोली चलाने से जुड़ा रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने बेल्थरारोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की और स्थानीय विश्वकर्मा समाज के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा, दीनानाथ शर्मा, संदीप कुमार शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें