फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लाल किले के परेड समारोह में विशेष अतिथि होंगे धर्मराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। 15 अगस्त को दिल्ली में लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के युवा लेखक धर्मराज गुप्ता को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण केंद्र सरकार के शिक्षा एवं रक्षा मंत्रालय के तहत प्रधानमंत्री युवा लेखक योजना के अंतर्गत चयनित लेखकों को मिला है।
विज्ञापन

धर्मराज गुप्ता मनियर ब्लॉक के चोरकैन्ड मल्हौवां निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रारंभ से ही इतिहास के तथ्यों को जानने की जिज्ञासा रही है। बचपन से ही बलिया की अगस्त क्रांति के किस्सों को सुनते आ रहे थे। इस जिज्ञासा को संतुष्ट करने हेतु उन्होंने इससे संबंधित कई पुस्तकों का अध्ययन किया, जिससे ऐतिहासिक तथ्यों की परतें उनके समक्ष स्पष्ट हुईं। वर्ष 2021 में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से शुरू की गई प्रधानमंत्री युवा लेखक योजना के तहत देशभर में आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता के माध्यम से 75 युवा लेखकों का चयन किया गया था, जो भारत के वैचारिक प्रतिनिधि के रूप में उभर सकें। धर्मराज गुप्ता ने इस प्रतिष्ठित योजना में चयनित होकर बलिया का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। शशिप्रेम देव, उमेश चतुर्वेदी, अरुण सिंह, रियाजउद्दीन अंसारी, शिवजी पांडेय, मोहन श्रीवास्तव, आशीष त्रिवेदी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें