फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिले में औसत से 50 प्रतिशत कम हुई बारिश, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में मानसून का समय पूरा होने के बाद भी औसत से 50 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जुलाई में अब तक 342.3 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक मात्र 172.7 एमएम ही बारिश हुई है। इधर, तीन दिनों को छोड़ दे तो जिले में बारिश की स्थिति काफी खराब रही। कभी तेज व कभी धीमी बारिश से वातावरण सुहाना हो हुआ है। बारिश कम होने से सबसे अधिक दिक्कतों का सामना किसानों को करना पड़ा है। खेती-बारी प्रभावित हुई है। वहीं, भूगर्भ पर भी बारिश न होने का असर पड़ा है। नलकूप कम पानी दे रहे हैं। तीन दिनों तक बादल छाने व कभी तेज तथा कभी धीमी बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है लेकिन झमाझम बारिश का किसानों को अभी भी इंतजार है। बुधवार को पूरे दिन बारिश नहीं हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस था। चार डिग्री तापमान बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि आसमान में बादल का जमघट बना हुआ है। कभी तेज व कभी धीमी बारिश का होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें