फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया ने जीता फाइनल मुकाबला

Thu, 05 Feb 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र के सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ा गांव के मैदान पर शिवकुमार सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच देवरिया और गाजीपुर के बीच खेला गया। इसमें देवरिया ने गाजीपुर को 18 रन से हराकर शील्ड जीत लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री रामगोविंद चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन



टास जीतकर देवरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 185 रन बनाए। धीरज पटेल ने दो छक्का, चार चौका सहित 39 रन का और नीतिन कन्नौजिया ने पांच चौका, एक छक्का के साथ 31 रन का सराहनीय योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजीपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 147 रन ही बना सकी।

इस प्रकार देवरिया की टीम ने गाजीपुर की टीम को 18 रन से शिकस्त दे शील्ड पर कब्जा कर लिया। फाइनल में मैन आफ दी मैच और मैन आफ द सीरीज देवरिया के दिनेश यादव बने। बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार देवरिया के ही नितीन कन्नौजिया बैरिया को सपा विधायक जयप्रकाश अंचल द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर विधायक गोरख पासवान, राणा प्रताप सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह, शमशेर बहादुर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें