फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी तिथि को महागौरी देवी का भक्तों ने किया पूजन

विज्ञापन
सिद्घेश्वर महादेव भक्त कमेटी महाकरपुर में मां दुर्गा पंडाल में पूजा करते भक्तगण। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। या देवी सर्वभूतेषु छाया रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:...के मंत्र से नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र का घर व मंदिर देवीमय हो गया। शारदीय नवरात्र के अष्टमी तिथि को जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया तथा नारियल, चुनरी, धूप, गुड़हल चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। इस दौरान मां के जयकारे एवं घंट-घड़ियाल से मंदिर परिसर सहित पूरा क्षेत्र देवीमय हो गया। ब्राह्मणी देवी मंदिर पर भोर से ही मां के भक्तों को रेला लग गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां ब्राह्मणी देवी का दर्शन व पूजन किया। तत्पश्चात लोगों ने अपने-अपने घरों में अष्टमी तिथि को मां महागौरी देवी का पूजन किया।
विज्ञापन




श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए मंदिर के पट चार बजे भोर से ही खोल दिए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कुछ प्रमुख मंदिरों में सीसी टीवी कैमरे तक लगाए गए थे। ताकि अराजकतत्वों पर नजर रखी जा सकें। नगर के गुदरी बाजार व जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तथा ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर में मां के भक्तों ने पूजन किया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के नरहीं थाना के कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर व नवका बाबा मंदिर, रेवती के पचरूखा देवी गायघाट मंदिर पर मां के भक्तों ने नारियल, चुनरी, प्रसाद चढ़ाकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान घंट-घड़ियाल तथा मां के जयकारे से मंदिर सहित आसपास का क्षेत्र देवीमय हो गया। मां ब्राह्मणी देवी मंदिर में अष्टमी तिथि को भोर से ही मां के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भक्तों ने मां का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें