फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाअष्टमी पर पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
दुर्गा पूजा कमेटी आर्य समाज रोड के पंडाल में मां दुर्गा की पूजन- अर्चन करती महिलाए। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेल्थरारोड। शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी को पूजा पंडालों में पूजन- अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने देवी को ारियल, चुनरी, सिंदूर, पुष्प आदि विविध सामग्रियों से पूजन किया। पंडालों में प्रतिष्ठापित दुर्गा प्रतिमाओं का दर्शन को तांता लग गया। हर- हर महादेव समिति, मानस मंदिर बाल संघ दुर्गा पूजा समिति, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, श्री सिंह वाहिनी, लोहा पट्टी, यूनाइटेड क्लब, अमर ज्योति क्लब, बस स्टेशन, सिविल लाइंस, इंडियन क्लब के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गापूजा की धूम रही। चहुंओर देवी गीतों से वातावरण भक्तिमय बन गया है। पुलिस चौकी के पीछे स्थित दुर्गा पूजा पंडाल को तिरंगा से सजाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र रहा। पंडालों की आकर्षक साज-सज्जा और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच माता के जयकारे से वायुमंडल गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें