फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर-घर में कलश स्थापना, अनुष्ठान व पाठ में जुटे माता के भक्त

विज्ञापन
सोहांव विकास खंड के सुरही गांव ​स्थित नवदुर्गा मंदिर में दर्शन पूजन के लिए लगी श्रद्धालुओं की क
विज्ञापन
बलिया। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रविवार को कलश (घट) स्थापना और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। इसी के साथ नौ दिनों तक घरों व देवी मंदिरों में अनुष्ठान शुरू हो गया।
विज्ञापन

पहले दिन पूजा की तैयारी को लेकर लोग सुबह से ही व्यस्त दिखे। महिलाएं साफ-सफाई के साथ पूजा की तैयारी में लगी रही। फूल, पूजा सामग्री समेत मिठाई की दुकानें सज गई थी। मां के भक्तों ने व्रत रखकर उपासना की। कलश स्थापना के बाद भक्तों ने देवी मां की आरती उतारी। मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा कर भक्तजनों व श्रद्धालुओं ने माता रानी से जीवन में सुख-शांति व समृद्धि की कामना किया।
शारदीय नवरात्र अनुष्ठान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ महिला पुरुष श्रद्धालुओं व भक्तजनों ने माता रानी की पूजा अनुष्ठान में सक्रिय देखे गये। वहीं, देवी मंदिरों में भी दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की लंबी कतार लगी रही। मां ब्रह्मणी, कपिलेश्वरी, मंगला देवी मंदिरों में सैकड़ों भक्तों की मां का जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

हल्दी के बहुआरा स्थित प्राचीन मां पचेवदेवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां पचेवदेवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर में पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन और आरती की। मंदिर परिसर में मां पचेवदेवी के साथ भगवान शिव और बजरंगबली का मंदिर भी स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें