फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बावजूद सपा ने शहर में निकाला जुलूस

Thu, 23 Nov 2017 10:30 PM IST
ballia
विज्ञापन
जिला प्रशासन की रोक के बाद भी सपा का निकाला गया जुलूस। - फोटो : ballia
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर जुलूस और रैली पर रोक लगाने के आदेश के बाद भी सपा उम्मीद्वार के समर्थन में नगर में जुलूस निकाला गया। इसको लेकर नगर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। लोगों का कहना था कि जिला प्रशासन ने सत्ता पक्ष के उम्मीदवार की बड़ी जनसभा कराने के बाद यह रोक लगाया है। जिससे विपक्षी दलों के जुलूस और रैली में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


हालांकि प्रशासन ने जुलूस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस बाबत पूछे जाने पर एसडीएम सदर निखिल टीकराम फुंडे ने बताया कि जुलूस आज नहीं निकाला गया था। पहले से अनुमति होने के चलते सपा उम्मीदवार के समर्थन में जुलूस निकालने की तैयारी थी। लेकिन प्रशासन की सतर्कता के चलते जुलूस न निकालकर वहीं पर सभा की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें