फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल संरक्षण की बताई विधियां, महिलाओं को किया जागरूक

Thu, 22 Jan 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें जय मां अंबे महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और किशोरियों को सेव का जैम, गाजर का जैम, टमाटर जैम और चटनी बनाने तथा संरक्षित करने का  प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने को कहा गया।
विज्ञापन


इस असवर पर उप्र महिला आयोग की पूर्व सहायक निबंधक डा. राजेंद्री वर्मा ने कहा कि महिलाएं अपने आंगन से बाहर निकलें और हुनर को समाज के बीच में रखें। तभी परिवार, क्षेत्र और देश का विकास हो सकता है।

सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, आर्थिक विकास, शैक्षिक विकास के लिए कई योजनाएं संचालित हैं लेकिन इसके लिए महिलाओं को आंगन से बाहर निकलना होगा और धनोपार्जन करके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी होगी, जब महिलाएं खुद सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होंगी। राज्य महिला आयोग अपने स्तर से कार्य कर रही है।

वर्मा ने कहा कि महिलाओं के आंगन से बाहर निकले बगैर देश और समाज का विकास असंभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें