फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव से गंगा पार आरा स्टेशन पहुंचे राज्यसभा के उपसभापति

विज्ञापन
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण अपने पत्नी आशा सिंह के साथ अपने गांव के निकट गंगा नदी के महुली - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। निजी कार्यक्रम में शामिल होने अपने पैतृक गांव आए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने रविवार को पुराने दिनों की याद ताजा की। इसी कारण वो सड़क मार्ग को छोड़ नाव से गंगा नदी को पार कर आरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहीं से ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश जिले के पूर्वी छोर पर स्थित सिताबदियारा के दलजीत टोला (जयप्रकाश नगर) के रहने वाले हैं। वे जब गांव आते हैं तो प्रोटोकाल छोड़कर और लोगों से दिल खोलकर मिलते हैं। दुखसुख में सहभागी बनते हैं। शुक्रवार की शाम अपने भतीजे के तेरहवीं में भाग लेने गांव पहुंचे। रविवार की सुबह उनको दिल्ली लौटना था। उन्हें आरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। उन्होंने कहा कि आरा स्टेशन जाने के लिए 20 साल पहले हम जिस साधन से हम जाया करते थे, इस बार उन यादों को ताजा करने के लिए गंगा नदी को पार कर जाएंगे। महुली घाट पर नाव पर सवार होकर गंगा नदी पार किया और रेलवे स्टेशन पहुंच ट्रेन पकड़ कर दिल्ली गए।
उपसभापति ने अपने सहपाठी व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और उनके अनुज ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह से मुलाकात की। उन्होेंने कहा कि छात्र जीवन में बीएचयू में जो भी बलिया जिले से होता था उसके लिए हम लोग जवारी कहते थे। किसी को समस्या हो तो मिलजुलकर हल करते थे। विकास के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि बकुल्हा रेलवे स्टेशन का नामकरण जयप्रभा रेलवे स्टेशन कराने के किए जा चुके हैं। यह कार्य भी बहुत जल्द ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें