फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन दिन के अंदर पीएचसी में तैनात करें चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। पीएचसी में चिकित्सक की तैनाती व आपातकालीन सेवा बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को सभासदों ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने सीएमओ डॉ. विजय पति द्विवेदी को डाॅक्टरों की 24 घंटे तैनाती करने का निर्देश दिया। कहा कि यदि कोई चिकित्सक तैनाती स्थल पर जाने से मना कर रहा है तो तत्काल उस पर कारवाई करें।
विज्ञापन

उधर, डीएम ने सभासदों से तीन दिन के अंदर समाधान नहीं होने पर सभासदों को दोबारा बुलाया है। ज्ञापन में सभासदों ने उल्लेख किया है कि पीएचसी में चिकित्सक सप्ताह में तीन से चार दिन केवल दिन मे आते है। इसके अलावा रात में पीएचसी में कोई भी डाॅक्टर मौजूद नहीं रहता है। ज्ञापन देने वालों में सभासद राजकुमार गुप्ता, अभिमन्यु बागी, अभिषेक कुमार, रवि कुमार मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें