फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आंध्र प्रदेश गए युवक को बंधक बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। फरसाटार निवासी परशुराम राजभर को आंध्र प्रदेश के एक स्थान पर अगवा कर बंधक बना लिया गया है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी खुद परशुराम ने गत 11 दिसंबर को अपने चचेरे भाई को मोबाइल पर दी। परशुराम को बंधक बनाए जाने की खबर सुन परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी जानकारी सांसद रमाशंकर विद्यार्थी को दी। सांसद ने एसपी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। पुलिस परशुराम के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


परशुराम ने फोन से जानकारी दिया था कि उसे आंध्र के करनौर सिटी नदी उस पार बंधक बनाया गया है। सांसद ने बताया कि परशुराम को ढूंढने की प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पिता बलिराम ने बताया कि परशुराम क्रेन चालक है। दीपावली के बाद वह हैदराबाद गया था। उसके बाद कंपनी ने उसे दूसरे स्थान पर भेज दिया। बलिराम ने बताया कि सर्विलांस पर ट्रेस करने पर उसका लोकेशन आंध्र के जिला नंदियाल के थाना कोठापाली में मिला। सांसद ने बताया कि आंध्र प्रदेश पुलिस उसे खोजने का प्रयास कर रही है। शीघ्र ही तुझे उसे ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें