फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सागरपाली, रेवती स्टेशन पर टिकटिंग व्यवस्था चालू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/वाराणसी। वाराणसी मंडल के सेवित क्षेत्रों के 16 संसद सदस्यों एवं नौ सांसद प्रतिनिधियों के साथ महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर ने मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के भारतेंदु सभाकक्ष में बैठक की। इस दौरान रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव सहित पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं मंडल के शाखा अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन

बलिया के सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि आजादी के पूर्व का एक स्टेशन रेवती है, जिसे अब हॉल्ट स्टेशन बना दिया गया है, टिकट काउंटर समेत यात्री सुविधाओं को हटाकर उसके प्लेटफॉर्म को भी उखाड़ दिया गया है।
रेवती में तहसील, टाउन एरिया, विद्यालय एवं बड़ा बाजार भी है फिर भी इसे हॉल्ट बना दिया गया। रेवती स्टेशन को पुनः बहाल करने और प्लेटफॉर्म तथा टिकट काउंटर खोले जाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में उन्होंने ताजपुर डेहमां स्टेशन को भी बहाल करने और वहां टिकट काउंटर खोलने का प्रस्ताव दिया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने फेफना स्टेशन पर कुछ एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव देने, कोरोना काल में निरस्त गाड़ियों के ठहराव को बहाल करने तथा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का नाम बदलकर मंगल पाण्डेय एक्सप्रेस करने, बलिया से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाने, बलिया-सियालदाह के रनिंग टाइम को कम करने का प्रस्ताव दिया। सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने बेल्थरा रोड स्टेशन के विस्तार एवं सुन्दरीकरण का अनुरोध किया।
राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने युसुफपुर, ताजपुरडेहमा, करीमुद्दीनपुर, फेफना एवं बलिया रेलवे स्टेशनों पर मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव दिए जाने का सुझाव दिया।
उन्होंने रेवती एवं ताजपुरडेहमा में पहले जैसी स्टेशन व्यवस्थाओं को बहाल करने यात्री सुविधा बढ़ाए जाने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने सागरपाली स्टेशन पर टिकटिंग की व्यवस्था चालू करने, फेफना में रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजने एवं जिलाधिकारी/बलिया द्वारा बलिया शहर में स्थित रेलवे क्रासिंगों की चौड़ाई बढ़ाने के अनुरोध को स्वीकार करते हुए शहर को जाम से मुक्त कराने में सहयोग करने का सुझाव दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें