फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महावीरी पूजा झंडा महोत्सव जुलूस में 5 हजार लोग शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। भरौली गोविंदपुर में महावीरी पूजा झंडा महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें आसपास के पांच गांवों के करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। चैत्र माह माह में मंगलवार को गंगा नदी तट स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर एवं बाबा भोलेश्वर नाथ प्राचीन शिव मंदिर पुराना बाजार के स्थान से महावीरी पूजा झंडा जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

जुलूस में घोड़े, गाजे-बाजे तथा डीजे के साथ निकला गया, जो शम्मे माता मंदिर, शिव मंदिर, नाथ जी की कुटिया सहित सभी देव स्थानों की परिक्रमा करते हुए पुनः हनुमान गढ़ी पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों में पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रास्ते में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर लल्लन केशरी, सियाराम वर्मा, सरोज चौधरी, दीपक यादव, निखिल चंद राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें