लालगंज। डाकबंगला परिसर में मंगलवार को कटान पीड़ितों की बैठक में इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने डीएम के आदेश के अनुसार सोनबरसा मौजे के पांच एकड़ पर कटान पीड़ितों को बसाने की प्रक्रिया दो सप्ताह के अंदर शुरू करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो कटान पीड़ित स्वत: ही उक्त भूमि पर बसने का कार्य करेंगे। इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि सोनबरसा मौजे के अराजी नम्बर 2684 को वर्ष 1981 में कटान पीड़ितों के लिए राज्यपाल के नाम से रजिस्ट्री की गई थी। जिसको गलत तरीके से दूसरे लोग अपना नाम नाम चढवा लिए हैं। इसके लिए जिलाधिकारी व आयुक्त आजमगढ़ से शिकायत कर उक्त जमीन पर 2016 के कटान पीड़ितों को बसाने का आग्रह किया था। इसके बाद जिलाधिकारी व आयुक्त आजमगढ़ के द्वारा उक्त जमीन को राज्यपाल के नाम से नामांतरित करने के लिए तहसील प्रशासन को आदेशित किया गया। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर गोरख पांडेय, हरे कृष्णा पांडेय, काशीनाथ पांडेय, संतोष मिश्रा, शैलेंद्र गोंड, विशाल यादव, बबलू साह, रमेश पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता हरिशंकर पाठक ने किया।