फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बैरिया में तार बदलने, सोनबरसा में अस्पताल चालू करने की मांग

विज्ञापन
बैरिया तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिला​धिकारी एमपी सिंह से अपनी समस्या के बा - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
बैरिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को संपूर्ण तहसील सभागार में समाधान दिवस पर सुनवाई की। 75 मामले आए। मौके पर आठ का निपटारा हुआ। सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित रहे।
विज्ञापन

भाजपा नेता हरि कंचन सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों की तैनाती, आईटीआई इब्राहिमाबाद में खाली पड़े अध्यापकों के पद पर तैनाती, बैरिया बाजार में जर्जर बिजली के तार को बदलने, सोनबरसा में बने 100 बेड के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय को शीघ्र चालू करने की मांग की। प्रधान प्रतिनिधि नवकागांव रवि प्रताप सिंह ने पानी टंकी के आवास का निर्माण न करने व उक्त धन खर्च कर दिए जाने की शिकायत की।
छात्र नेता नितेश सिंह ने क्षेत्र के निजी विद्यालयों के संचालकों की ओर से मनमानी फीस वसूली का मामला उठाया, मुरली छपरा के ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह ने मौजा दलन छपरा में 33/11 केवीए का नया उप केंद्र बनाने के संबंध में पत्र दिया। सोनबरसा की प्रधान प्रिया देवी ने 33/11 केवीए के निर्माण के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने की मंशा जाहिर की।
विज्ञापन

सुरेमनपुर के हरि चौरसिया ने अवैध खनन कर फसलों को उजाड़ने तथा ट्रैक्टर से दबाकर जान से मारने का मामला उठाया। बैरिया निवासी संदीप श्रीवास्तव ने आवास के संबंध में फरियाद की। जमालपुर निवासी आलोक तिवारी ने चार वर्ष पूर्व पक्की पैमाइश का आदेश होने के बाद पैमाइश न होने का मामला उठाया। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल लालगंज के व्यापारियों ने 11 हजार की नई विद्युत लाइन बन कर तैयार होने के बाद भी उसे चालू न करने का मामला उठाया।
झारखंड निवासी दिव्यांग रागिनी गोड़ ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनाने की फरियाद की। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, उप जिलाधिकारी संजय कुशवाहा, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार दीपक सिंह, अनिल यादव, अधिशासी अभियंता मूलचंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें