फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक्सरे कक्ष के बाहर कुर्सी पर बैठने के लिए भिड़ीं महिलाएं

विज्ञापन
जिला अस्पताल के नए भवन तीमारदारों के बीच हुए बवाल के बाद मौके पर उप​स्थित लोगों की भीड़। वीडियो - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल के एक्स-रे विभाग में कुर्सी पर बैठने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को आना पड़ा। आधा घंटा तक अस्पताल परिसर अखाड़ा बना रहा। पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को मरीजों की भारी भीड़ एक्सरे कराने के लिए जुटी थी। एक्स-रे कक्ष के बाहर लगी कुर्सी पर एक महिला छोटे बच्चे को बैठाकर लाइन में लगी थी, उसी दौरान दूसरी महिला ने उक्त बच्चे को उठाकर खुद बैठ गई। इसको लेकर दोनों महिलाओं में कहासुनी हो गई, देखते ही देखते दोनों महिलाएं आपस में विवाद कर एक दूसरे से उलझ कर हाथपाई करने लगी।
वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने महिलाओं को शांत करने का प्रयास किया न सुनने पर दोनों को वहां से बाहर भेजा दिया। महिलाएं बाहर निकल कर फिर से विवाद करते हुए एक दूसरे से हमला कर दिया, दोनों का विवाद देख भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों व महिला तीमारों ने दोनों महिलाओं को अलग-अलग कर मामला शांत किया।
सूचना पर अस्थाई पुलिस चौकी प्रभारी कमलाशंकर गिरी मौके पर पहुंच दोनों महिलाओं व उनके परिजनों को लेकर चौकी पर चली गई। दोनों ने शिकायत देने से इंकार करने पर समझौता लिखवाकर छोड़ दिया। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि इलाज कराने आई दो महिलाओं के बीच आपसी विवाद हुआ था, दोनों कार्रवाई नहीं चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें