फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

Thu, 18 Jun 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या, पत्रकारों पर जानलेवा हो रहे हमले व अपराध के विरोध में प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग शहीद राजकुमार बाघ सेना ने की है। इससे संबंधित पीएम को संबोधित ज्ञापन कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में जिक्र किया कि उप्र के समाजवादी सरकार सुशासन एवं कानून व्यवस्था के मामले में हर मोर्चे पर ध्वस्त हो चुकी है। जिस सरकार में मंत्री और विधायक तथा लाल फीताशाही अफसर बेलगाम हो गए हैं। ऐसे में जनता कैसे सुरक्षित रह सकती हैं।

इस सरकार में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। पहले ऐसी एकाध घटनाएं होती थीं। लेकिन आज राज्य और केंद्र में आए दिन लोकतंत्र के रखवाले पत्रकारों और टीवी चैनेल के प्रतिनिधियों पर प्राणघातक हमला होना आम बात हो गई है।
विज्ञापन


जगेंद्र सिंह पत्रकार को राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा द्वारा जिंदा जलाकर मार देने की घटना ने आम जनमानस को दहलाकर रख दिया है। सबकी सुरक्षा करने वाले पत्रकार खुद असुरक्षित हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में सिकंदर अहमद, मुसाफिर, संजय कुमार गुप्त आदि रहे।

इस मामले में इंडियन पीपुल्स सर्विसेज के कार्यकर्ताओं ने भी डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें पत्रकार जगेंद्र के परिवार को आर्थिक मुआवजा देने तथा आरोपी राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा को मंत्री पद से हटाकर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। पत्रक सौंपने वालों में अरविंद गोंडवाना, लक्ष्मण, मनोज आदि रहे।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें