फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 25 लाख का मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भाकपा माले एवं अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नरही थाना क्षेत्र में बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में परिजनों से मुलाकात की। सरकार से पीड़ित परिवार को 25 लाख का मुआवजा देने की मांग की। माले नेताओं ने कहा कि कमजोर तबके पर अत्याचार बढ़ा है। इस घटना में शामिल अपराधी संरक्षण में हैं। एपवा की राज्य कमेटी के सदस्य रेखा पासवान ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार बेटी बचाओ का नारा दे रही है, लेकिन वहीं बेटियों के दुष्कर्मी को बचा रही है। वशिष्ठ राजभर, बसंत कुमार सिंह, लक्ष्मण यादव, रेखा पासवान, लिलावती भारती आदि रहे।
विज्ञापन


12 को आएंगे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष



नरहीं। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल नरही थानाक्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार के घर 12 जुलाई को पहुंचेंगे। यह जानकारी बसपा के जिलाध्यक्ष नंदलाल राम ने दी। बालिका के घर मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का जमावड़ा रहा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद प्रधान ने समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के अलावा सपा के वंशीधर यादव, कुबेर तिवारी भी पीड़ित परिवार से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें