फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बगीचे में फंदे से लटकता मिला शख्स का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 08 Jul 2025 01:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia Crime News: बलिया जिले में शख्स का शव बगीचे में देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अग्रिम कार्रवाई में जुटी। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई गांव के राजभर बस्ती में मंगलवार की भोर में एक शख्स का शव फंदे से लटकता मिला। दोनों हाथ बंधे हुए थे। घटना की सूचना पर सीओ श्यामकांत, थाना प्रभारी सुशील दुबे मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाया। 

विज्ञापन


करनई गांव निवासी अक्षय लाल राजभर का पुत्र पिंटू राजभर (34) का शव गांव के बाहर बगीचे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक का हाथ दोनों पीछे की तरफ बंधा हुआ था। 

थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि परिजनों ने शव को फंदे से उतार दिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: 11 साल बाद भी न हुई संतान... 22 हजार में तांत्रिक ने दी ये गारंटी, महिला को पीटा; गंदा पानी पिलाने से मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें