बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवां गांव निवासी सीआरपीएफ जवान अवधेश कुमार ठाकुर का निधन बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान वाराणासी के एक अस्पताल में हो गया। इसकी सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जवान अवधेश कुमार ठाकुर की तैनाती चंदौली में थी। ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब होने पर वाराणसी में ओमी भाभा हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। जवान की पत्नी रेखा देवी और पुत्र तथा तीन पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इनका अंतिम संस्कार पचरुखिया गंगा घाट पर किया गया, जहां सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर और हल्दी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने दिवंगत जवान को शांति सम्मान गार्ड से सम्मानित किया। पुत्र जीगर ठाकुर ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह, सुनील सिंह, सुरेंद्र सिंह, बबलू तिवारी आदि उपस्थित रहे।