बलिया के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर जांच टीम भेजी गई है। कुछ कौवे मौके पर मृत मिले हैं, उनको जांच के लिए भेजा जा रहा है।
क्या है बर्ड फ्लू
एवियन इन्फ्लूएंजा(एच5, एन1) वायरस को बर्ड फ्लू भी कहते हैं। इसका संक्रमण पक्षियों के साथ ही इंसानों को प्रभावित करता है। मुर्गा, बत्तख आदि पक्षियों में इसकी संभावना अधिक रहती है। समय से ध्यान न देने पर मौत भी हो सकती है।
बर्ड फ्लू के लक्षण
- बुखार
- हमेशा कफ रहना
- नाक बहना
- सिर में दर्द
- गले में सूजन
- मांसपेशियों में दर्द
- दस्त होना
- हर वक्त उल्टी आने जैसा महसूस होना
- पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना
- सांस लेने में समस्या, सांस न आना, निमोनिया होना
- आंखों में कंजक्टिवाइटिस का संक्रमण
ये बरते सावधानियां
- मरे हुए पक्षियों से दूर रहें।
- अगर किसी पक्षी की मौत होती है तो इसकी सूचना विभाग को दें।
- बर्ड फ्लू वाले एरिया में नॉनवेज न खरीदें और न ही खाएं।
- घर से बाहर मॉस्क पहनकर बाहर निकलें।