फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक खाने व एनीमिया से हुई बछड़ों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक खाने व एनीमिया से हुई बछड़ों की मौत
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरा। रघुनाथपुर स्थित पशु आश्रय स्थल में बछड़ों की मौत की जांच के लिए बुधवार को एसडीएम रसड़ा, बीडीओ नगरा, पशु पालन विभाग की टीम के साथ पहुंचे तथा मरे बछड़ों का पोस्टमार्टम किया गया। टीम ने मरे बछड़ों का कारण प्लास्टिक खाना व एनीमिया होना बताया।
विज्ञापन

नगरा ब्लाक के रघुनाथपुर स्थित पशु आश्रय स्थल में बछड़ों की मौत की खबर छपने के बाद बुधवार को जांच के लिए तहसील एवं ब्लाक के अधिकारी पहुंचे एवं पशु पालन विभाग के चिकित्सकों से तीन मृत बछड़ों का पोस्टमार्टम कराया। एसडीएम रसड़ा विपिन कुमार जैन ने बताया कि दो बछड़ों की मौत प्लास्टिक खाने (अमहरा) व एक बछड़े की मौत एनीमिया से हुई है। पशु आश्रय स्थल में अफसरों की टीम पहुंचने पर नाद चरन में भूसा बछड़े खाते हुए दिखाई दिए। वहीं दो बछड़े मरणासन्न अवस्था में तड़प रहे थे। एसडीएम ने बताया कि चारा उपलब्ध है। अफसरों के सामने दो बछड़ों का मरणासन्न अवस्था में तड़पना भी सवाल खड़ा कर रहा है। हालांकि तड़प रहे बछड़ों को पशु पालन विभाग की टीम ने एनीमिया से पीडि़त बताया। यदि इन बछड़ों में टैग नहीं लगे होते और मीडिया वीडियो नहीं बनाई होती तो जांच टीम इस बार भी पिछली बार की तरह सड़क पर मरे पड़े बछड़ों की तरह नकार देती। एसडीएम ने बताया कि आश्रय स्थल में 82 बछड़े मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें