मृतक धर्मेंद्र यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : BALLIA
नरही। बुधवार की सुबह सोहाव- बसंतपुर पेट्रोल पंप से ट्रक में डीजल भरवाकर बाइक से सड़क पर आते ही युवक को कमांडर जीप ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी नरहीं पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कमांडर को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शोक में लक्ष्मणपुर चट्टी पर सभी दुकानें बंद रही। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
बड़का खेत पलियाखास गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (47) पुत्र स्वर्गीय रामदेव बुधवार की सुबह करीब सात बजे सोहाव- बसंतपुर पेट्रोल पंप पर ट्रक में डीजल भरवाकर बाइक पर सवार होकर जैसे ही सड़क पर पहुंचा कि बक्सर से आ रही कमांडर ने धक्का मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने कमांडर को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ थाने लाई। मृतक की तीन लड़कियों में खुशबू की शादी हो चुकी है। जबकि सुप्रिया, सुमिरन व बेटा आदित्य 13 अभी पढ़ रहे हैं। मृतक केे पत्नी व परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।