फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खेत में काम कर रहे वृद्ध की मौत, सदमे में भाई ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में खेत में काम कर रहे किसान की मौत हो गई। मौत का समाचार सुन दिल्ली में रहने वाले छोटे भाई की भी मौत हो गई। परिवार में दो मौतों पर मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

गौरी गांव निवासी निवासी लालधर राजभर (60) बृहस्पतिवार की सुबह खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक अचेत होकर गिर गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग यह देख दौड़कर पहुंचे। उन्होंने हालत खराब देख परिजनों को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन दाह संस्कार की तैयारी में जुट गए। मौत की सूचना दिल्ली में रहने वाले छोटे भाई हरिलाल राजभर (55) को दी। बड़े भाई की मौत का समाचार सुन सदमे उनकी मौत हो गई। करीब घंटे भर के अंदर परिवार में हुई दो मौतों से मातम पसर गया। सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल है। दोनों भाइयों का एक साथ दाह संस्कार कराने के लिए परिजन अड़ गए। आसपास व रिश्तेदारों को काफी समझाने के बाद छोटे भाई का दिल्ली व बड़े भाई का गांव पर दाह संस्कार हुआ। क्षेत्र में दोनों भाइयों की मौत की चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें