बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा पोखरे में 12 वर्षीय बच्चे के डूबने से मौत हो गई। । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
बरवा निवासी 12 वर्षीय अभिषेक राम पुत्र बच्चन राम बुधवार के दिन साय करीब चार बजे शौच के लिए घर से बाहर गया था। देर तक नहीं लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की। गांव के ही पोखरे में उसका शव देख घर परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया गया। अपने दो भाई व तीन बहनों में अभिषेक के मौत से मां मंजू देवी का हाल बेहाल हो गया है। उसके करुण क्रंदन से हर किसी का कलेजा फट जा रहा हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त हैं।