फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निपटारा जिम्मेदारी से कराएं: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी अदिति सिंह बांसडीह रोड थाना व बांसडीह कोतवाली पहुंचकर जनसमस्याओं के समाधान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए समाधान दिवस पर जो समस्या आए, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निपटारा कराएं।
विज्ञापन

बांसडीह रोड थाने पर महिला हेल्प डेस्क के कार्य को जांचा। यहां से बांसडीह कोतवाली पहुंचीं डीएम ने लेखपालों व बीट सिपाहियों से कहा कि जनता की अधिकांश समस्याओं के समाधान के लिहाज से आप लोग ही पहली कड़ी हैं। इसलिए अपना काम पूरी निष्पक्षता से करें। पैमाइश के समय आवश्यकता के अनुसार फोर्स भी साथ लेकर ही जाएं। गड़वार थाना प्रांगण में थाना प्रभारी राजीव सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस पर पांच प्रार्थना पत्रों में दो का समाधान हुआ।
बांसडीह कोतवाली का किया मुआयना
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शनिवार को बांसडीह कोतवाली का मुआयना किया। मालखाना, कार्यालय अभिलेख, सीसीटीएनएस रूम, बैरक, मेस की व्यवस्था को बारीकी से देखा। मालखाने में शस्त्रों के रखरखाव के बाबत निर्देश दिए। थाना क्षेत्र में अपराध पर रोकथाम से जुड़ी जानकारी प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह से ली। कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव को देखते हुए अब अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। गांव की हर गतिविधियों पर नजर रखें। कोतवाली परिसर में जलजमाव की समस्या को जिलाधिकारी ने एसडीएम प्रशांत मौर्य को निर्देशित किया कि अधिशासी अधिकारी के माध्यम से कार्य योजना तैयार करें। इस दौरान सीओ दीपचंद भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें