फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: गैस रिसाव से लगी आग, छह परिवारों की गृहस्थी राख

विज्ञापन
रेवती क्षेत्र के श्रीनगर गांव में रसोई गैस सिलिंडर के लिकेज के चलते लगी आग में जला घरेलू सामान। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया/रेवती। रेवती थाना अंतर्गत श्रीनगर बिंद टोली में शनिवार दोपहर गैस रिसाव से छह परिवार की गृहस्थी राख हो गई। घटना चाय बनाते समय हुई। सिलिंडर के रेगुलेटर में अचानक आग लगने से छह परिवारों की सात झोपड़ियां और गृहस्थी जल गईं।
विज्ञापन

श्रीनगर बिंद टोली निवासी कुन्नू यादव के घर में शनिवार दोपहर एक महिला चाय बना रही थी। इसी दौरान अचानक रेगुलेटर से गैस लीक होने लगी। अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। जब तक परिजन कुछ समझते, झोपड़ी में आग लग गई। शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आनन फानन ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। तेज हवा होने केे कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से पास स्थित राजन यादव, रविंद्र यादव, बेचू यादव, ओमप्रकाश यादव व जयप्रकाश यादव की झोपड़ियां भी जलने लगी। देखते ही देखते झोपड़ियां समेत गृहस्थी राख हो गई। ग्रामीणों ने घंटो मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी नहीं पहुंची जिससे गृहस्थी राख हो गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया। गांव के निवर्तमान प्रधान राजेश यादव ने पीड़ितों को राशन की व्यवस्था कराई।
उधर, रेवती थाना क्षेत्र के तुलसीछपरा गांव में शनिवार सुबह अज्ञात कारण से आग लग गई। गांव निवासी रजवंती देवी पत्नी उमेश गोंड की झोपड़ी में आग लगने से रखा सामान जल गया। वहीं झोपड़ी में बंधे बछड़े की जलने से मौत हो गई जबकि गाय झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें