फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख और सहयोगियों ने किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के जीराबस्ती स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर शाम ब्लॉक प्रमुख गड़वार और उनके सहयोगियों ने तेल भरवाने आए उदयपुरा गांव निवासी हरीश सिंह को लाठी-डंडे, राइफल की बट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल का इलाज वाराणसी में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर प्रमुख समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बातें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

हरीश अपनी गाड़ी में तेल डलवाने के लिए जीराबस्ती स्थित पेट्रोल पंप पर आया था। पुलिस को दी तहरीर में हरीश के पिता नरेंद्र सिंह निवासी उदयपुर ने आरोप लगाया कि गड़वार ब्लॉक प्रमुख अतुल सिंह अपने वाहनों पर सहयोगियों के साथ पेट्रोल पंप पर अचानक पहुंचे। जान से मारने की नीयत से हरीश सिंह को गाड़ी से खींच कर असलहे के बट और लाठी-डंडे से मारा । आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले गए। यहां गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने हरीश को वाराणसी रेफर कर दिया। नरेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख अतुल सिंह पुत्र राणा सिंह समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। ब्लाक प्रमुख अतुल सिंह के साथ ब्रजेश यादव और पुष्पेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। सुखपुरा थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर देर रात को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल के आधार पर धाराएं घट बढ़ सकती हैं। पुरानी रंजिश में मारपीट की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें