फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नए साल पर जश्न मनाने के लिए घर आया था युवक, अब फंदे से लटकता मिला शव

Wed, 15 Jan 2025 03:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया जिले में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। वह गुजरात के अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। नए साल पर घर आया था। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के टांगुनिया गांव के बागीचे में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मृतक की शिनाख्त गौतम कुमार (22) पुत्र स्वर्गीय रामसोच निवासी टंगुनिया थाना उभांव के रूप में की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
उभांव थाना क्षेत्र के टंगुनिया गांव निवासी गौतम कुमार पुत्र स्वर्गीय रामसोच गुजरात के अहमदाबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि नए साल 2025 में गौतम कुमार अपने गांव आया हुआ था। उसका शव बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक बगीचे में आम के पेड़ पर फंदे से लटकता देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को नीचे उतारकर और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उधर, मामले को लेकर थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें