फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में मिला अधेड़ का शव, मुंह से निकल रहा था खून

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। स्थानीय रेलवे स्टेशन से लगभग 300 मीटर पश्चिम वाराणसी के तरफ जाने वाली रेलवे लाइन के ट्रैक से सटे सरपत के झुरमुट में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ व्यक्ति (60) का शव बरामद किया गया। उसके मुंह से खून निकलकर फैल गया था।
विज्ञापन

फेफना स्थित गड़वार रोड क्रासिंग व रसड़ा रोड क्रासिंग के बीच रेलवे ट्रैक के पास काफी घने सरपत के झुरमुट हैं। सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने इसी झुरमुट के बीच में एक अधेड़ व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा। मृतक लाल रंग की टीशर्ट, लाल रंग का गमछा एवं चेकदार पैंट पहने हुए था। सीने पर ‘ॐ बादल’ का टैटू बना है। मुंह से खून बहकर फैल गया था। इसके अलावे उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं दिखा। सूचना पर स्थानीय थाना प्रभारी सुनील चंद्र द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे। शिनाख्त की काफी कवायद की लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें