फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का लटका मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। कस्बा के वार्ड नंबर 15 में विवाहिता का शव घर के पंखे के हुक से मंगलवार की देर शाम लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने मंगलवार की देर रात में पति, जेठानी और देवर के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेठानी तथा देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहां निवासी व मृतका के पिता दुर्गा चौधरी ने तहरीर में उल्लेख किया है कि मैंने अपनी पुत्री रेखा (22) की शादी दो वर्ष पूर्व रेवती कस्बा के वार्ड नंबर 15 निवासी भोला साहनी के साथ की थी। विवाह के समय मैंने अपने सामर्थ्य के अनुसार सामान दिया था। मेरी बेटी के पति भोला, जेठानी चुन्नी देवी तथा देवर सोनू साहनी द्वारा एक लाख रुपये और मायके से मांगने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। बीते 22 मार्च को मेरी बेटी मायके से ससुराल आई थी। जिसे इन लोगों द्वारा एक लाख और मांगने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मैंने फोन द्वारा बेटी के ससुराल वालों को अपनी गरीबी की दुहाई दी, लेकिन उन लोगों ने मेरी एक न सुनी। बल्कि 23 मार्च की देर शाम दहेज के लिए मेरी बेटी को मार डाला। मृतका के पिता ने बताया कि घटना के दिन ससुराल पक्ष के लोगों ने करीब नौ बजे फोन किया कि आपकी बेटी के पेट में दर्द है। अभी हम लोग रेवती आने की तैयारी कर रहे थे कि करीब 10 बजे फोन आया कि आपकी लड़की मर गई है। मैं अपनी पत्नी ज्ञांति देवी, विवाहित पुत्री कंचन तथा अन्य लोगों के साथ अपनी बेटी के ससुराल पहुंचा, जहां देखा कि बेटी के गले में रस्सी का निशान बना हुआ है। आरोप लगाया कि दहेज के लिए उक्त लोगों ने मेरी बेटी की हत्या कर दी है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मृतका के पति, जेठानी तथा देवर के विरुद्ध डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी जेठानी तथा देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें