फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबे युवक का तीन दिन बाद अधिवक्ता नगर फाटक के पास मिला शव

विज्ञापन
कटहरनाले में डूबे युवक को खोजती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नगर के इंदिरा मार्केट के पीछे बीते गुरुवार की सुबह जुआ खेलते समय पुलिस टीम के पहुंचने पर बचाव के लिए भागते समय कटहल नाले में गिर कर डूबे जुआरी का शव शनिवार को एनडीआरएफ के जवानों ने ढूंढ निकाला। युवक का शव अधिवक्ता नगर स्थित कटहल नाले के फाटक के पास से मिट्टी में दबा हुआ मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बहेरी निवासी राजा खान (25) पुत्र नजरुदीन खान उर्फ बूढ़ा सात नवंबर को इंदिरा मार्केट के पीछे दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख राजा भागने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कटहल नाले में गिर कर डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नाले में तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला। पहले दिन परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया ता। दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने तलाश कराई लेकिन युवक का पता नहीं चला। इसके बाद प्रशासन के बुलावे पर गोरखपुर से आई एनडीआरएफ की टीम आई और शनिवार को डूबे युवक की खोजबीन शुरू की। गोरखपुर से इंस्पेक्टर गोपी गुप्ता के नेतृत्व में आई 15 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार को काफी मशक्कत के बाद अधिवक्ता नगर के पास स्थित नाले के फाटक के पास से शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान चंद्रशेखर नगर चौकी इंचार्ज संजय उपाध्याय, कोतवाल विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें